Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Drivers Strike: छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, परिवहन व्यवस्था ठप
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Drivers Strike: छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, परिवहन व्यवस्था ठप

divya mistry October 25, 2025

Chhattisgarh Drivers Strike: छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” शुरू कर दिया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान प्रदेश में कोई भी बस, ऑटो या मालवाहक वाहन सड़कों पर नहीं उतरेंगे।

Chhattisgarh Drivers Strike
Chhattisgarh Drivers Strike

आंदोलन ड्राइवरों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई

शनिवार सुबह रायपुर, गरियाबंद और अन्य जिलों में हड़ताल का असर दिखा। नेशनल हाईवे 130सी पर बड़ी संख्या में ड्राइवर एकत्र होकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं। महासंघ के पदाधिकारी क्षेत्रमोहन ने कहा कि यह आंदोलन ड्राइवरों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है।

Chhattisgarh Drivers Strike: प्रावधान करने की भी मांग की गई

मुख्य मांगे…

ड्राइवरों ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड के गठन, कमर्शियल लाइसेंस पर बीमा व्यवस्था, दुर्घटना में मृत्यु पर 10 लाख और अपंगता की स्थिति में 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की है। इसके अलावा ड्राइवर हेल्थ कार्ड, 55 वर्ष की आयु पर पेंशन, ड्राइवरों के बच्चों को शिक्षा व नौकरी में आरक्षण, प्रत्येक जिले में ड्राइवर स्मारक निर्माण और मारपीट या लूट की घटनाओं पर कठोर सजा (पांच वर्ष तक) का प्रावधान करने की भी मांग की गई है।

आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका

महासंघ का कहना है कि सरकार को पहले ही कई बार मांग पत्र सौंपे जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए अब वे मजबूर होकर सड़कों पर उतरे हैं। संगठन के अनुसार प्रदेशभर में करीब 50 से 60 हजार ड्राइवर इस आंदोलन में शामिल हैं। हड़ताल से राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में परिवहन और आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Junior Hockey World Cup 2025: चेन्नई-मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर
Next: Chhattisgarh CM: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.