Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Development: छत्तीसगढ़ बनेगा नए उद्योगों का हब, सीएम विष्णुदेव साय ने किया वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Development: छत्तीसगढ़ बनेगा नए उद्योगों का हब, सीएम विष्णुदेव साय ने किया वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ

divya mistry July 1, 2025

Chhattisgarh Development: रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-2” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य को औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब सिर्फ कोर सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फार्मा, डिफेंस, एयरोस्पेस और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे अत्याधुनिक उद्योगों में भी राष्ट्रीय केंद्र बनने को तैयार है। उन्होंने निवेशकों से छत्तीसगढ़ में निवेश करने का आह्वान किया और बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीति रोजगार और आर्थिक विकास पर केंद्रित है।

Chhattisgarh Development
Chhattisgarh Development

Chhattisgarh Development: प्रणाली की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 को मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य को राष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब बनाने में मदद मिलेगी। यह नीति लॉजिस्टिक और ई-कॉमर्स सेक्टर में निवेश बढ़ाएगी, भंडारण सुविधाएं विकसित करेगी और निर्यात को बढ़ावा देगी। नीति के तहत ड्राई पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो और आधुनिक वितरण प्रणाली की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा।

राज्य को बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं

उन्होंने जन विश्वास विधेयक का भी जिक्र किया, जिससे व्यापारिक प्रक्रिया में जटिलताएं कम होंगी और अनावश्यक कानूनी उलझनों से व्यवसायियों को राहत मिलेगी। पिछले डेढ़ साल में राज्य ने 350 से अधिक संरचनात्मक सुधार किए हैं। इसके चलते केवल छह माह में 5.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट्स से राज्य को बड़े निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

Chhattisgarh Development: छत्तीसगढ़” बनाने की प्रतिबद्धता जताई

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पॉलीमैटेक कंपनी को सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए तीन महीनों में जमीन आवंटित की गई और 1,143 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है, जहां हर साल 10 अरब चिप का उत्पादन होगा। उन्होंने नवा रायपुर को “सिलिकॉन वैली ऑफ छत्तीसगढ़” बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Chhattisgarh Development: रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे

कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। रावघाट-जगदलपुर रेललाइन, खरसिया-परमालकसा लाइन, जलमार्ग और एयर कार्गो सेवाएं विकास को गति देंगी। बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

अनुमतियाँ बेहद तेज़ी से मिल सकेंगी

सीएम ने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़, इज ऑफ डूइंग बिजनेस में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा और नक्सलवाद उन्मूलन के लिए भी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ करते हुए इसे निवेशकों के लिए क्रांतिकारी कदम बताया, जिससे अनुमतियाँ बेहद तेज़ी से मिल सकेंगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं को लैपटॉप
Next: चित्रकूट: दबंगों से परेशान विधवा महिला..कच्चे मकान पर कब्जे का आरोप

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.