Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh DA Hike 2025: छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 1 सितंबर से 55% महंगाई भत्ता लागू, आदेश जारी
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh DA Hike 2025: छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 1 सितंबर से 55% महंगाई भत्ता लागू, आदेश जारी

Narendra Singh August 26, 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साहू ने राज्य के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की थी। अब वित्त विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके बाद 1 सितंबर 2025 से राज्य के सभी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55% महंगाई भत्ता मिलेगा।

केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

अभी तक राज्य सरकार के कर्मचारी 53% DA प्राप्त कर रहे थे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह बढ़कर 55% हो जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के 3.30 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी सीधे लाभान्वित होंगे। वहीं छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 6% की बढ़ोतरी कर इसे 252% कर दिया गया है।

आदेश
आदेश

1 सितंबर से लागू

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। कर्मचारियों की अक्टूबर की सैलरी में यह बढ़ोतरी शामिल होकर मिलेगी। हालांकि, कर्मचारियों की एक बड़ी संख्या ने एरियर दिए जाने की मांग भी उठाई है।

त्योहारी सीजन पर सरकार का तोहफा

त्योहारी सीजन से पहले छत्तीसगढ़ सरकार का यह फैसला कर्मचारियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। बढ़ते महंगाई दर के बीच यह अतिरिक्त DA कर्मचारियों की जेब में सीधे असर डालेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) में इजाफा होगा और स्थानीय बाजारों में खरीदारी की रफ्तार भी बढ़ सकती है।

फेडरेशन की एरियर की मांग

शासकीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि राज्य सरकार को महंगाई भत्ते को केंद्र सरकार की घोषणा के समय से ही लागू मानना चाहिए और कर्मचारियों को एरियर का लाभ देना चाहिए। फेडरेशन ने मांग की है कि कर्मचारियों को वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब उन्हें एरियर भुगतान भी किया जाए।

राजस्व पर असर

जानकारों का कहना है कि महंगाई भत्ता बढ़ने से राज्य सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ आएगा। लेकिन सरकार का मानना है कि कर्मचारियों की संतुष्टि और आर्थिक मजबूती से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

एक नजर में

1 सितंबर 2025 से 2% DA बढ़ाकर 55% कर दिया गया।

छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को अब 252% महंगाई भत्ता मिलेगा।

राज्य के 3.30 लाख अधिकारी और कर्मचारी होंगे लाभान्वित।

अक्टूबर की सैलरी से नया DA लागू होकर मिलेगा।

कर्मचारी फेडरेशन ने एरियर की मांग रखी।

Read More :- इंटेल में 10% हिस्सेदारी अमेरिकी सरकार की: ट्रम्प बोले- CEO ने अपनी नौकरी बचा ली

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में अब ऑनलाइन पेमेंट से ही मिलेगी शराब सभी शराब दुकान होंगी कैशलेस, फार्म हाउस पार्टियों पर कड़ी कार्रवाई
Next: Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बिलासपुर में बाढ़ में बहे 4 बच्चे – 3 की मौत, बीजापुर में नाव पलटी

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….

divya mistry March 4, 2026
मातम में बदली खुशियां
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर

divya mistry March 4, 2026
CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश

CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला

divya mistry March 4, 2026
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद लाला हरदयाल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्द्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उनका स्मरण किया

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.