Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG Conversion Controversy; छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल, रायपुर में हिंदूवादी संगठनों ने युवक को पीटा बिलासपुर में मकान में तालाबंदी
  • छत्तीसगढ़

CG Conversion Controversy; छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बवाल, रायपुर में हिंदूवादी संगठनों ने युवक को पीटा बिलासपुर में मकान में तालाबंदी

Narendra Singh August 11, 2025

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हुआ है। बिलासपुर में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मकान को सील कर दिया है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण

रायपुर में भी हिंदू संगठन ने मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए एक मकान का घेराव कर दिया। यहां तक कि हिरासत में लिए एक युवक को पीट भी दिया। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

कांग्रेस क्या बोली?

कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ये धर्मांतरण का मामला नहीं है। बजरंग दल और इससे जुड़े संगठन के लोग प्रोपेगंडा कर रहे हैं। अगर कोई बीमार है तो उसे मंदिर-मस्जिद जाने की आजादी है। पुलिस उनके दबाव में आकर अल्प संख्यकों पर कार्रवाई कर रही है, जो गलत है। दरअसल, बिलासपुर के प्रगति नगर गली-नंबर-2 में रविवार (10 अगस्त) को प्रतिमा अल्फ्रेड के मकान में किराएदार सरस्वती कुर्रे की बेटी संगीता श्रीवास, दामाद पवन श्रीवास अपने साथी मुकेश हथठेल, एनी रोज के साथ मिलकर मोहल्ले में प्रार्थना सभा कर रहे थे।

हिंदूवादी संगठनों ने बताया

इसी दौरान हिंदूवादी संगठन के लोगों को जानकारी मिली कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर हिन्दू धर्म के युवतियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रार्थना गीत- संगीत के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। खबर मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अंदर मौजूद भीड़ ने कुछ देर के लिए गेट को अंदर से बंद कर दिया।जिसके बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दरवाजा खुलवाया। उनसे बातचीत में युवतियों और महिलाओं ने कहा कि वो किसी के कहने पर यहां नहीं आई हैं। इस दौरान वहां पहुंची हिंदू समाज की महिलाएं और लड़कियों ने कहा कि हमें किसी ने जबरदस्ती नहीं लाया है।

आरोप- ब्रेन वॉश कर बदलवाया धर्म

वहीं, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को प्रलोभन और बीमारी से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनके हाथों में बाइबिल रखकर प्रार्थना कराया जा रहा है।इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत करते हुए धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा मचाते हुए प्रदर्शन किया।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन व हंगामे के बाद मकान को सील कर दिया है। टीआई किशोर केंवट ने बताया कि प्रगति नगर वार्ड नंबर10 सिरगिट्टी के रहने वाले सागर सिंह ठाकुर की शिकायत पर मामले में बीएनएस की धारा 299, 353(1)(सी) के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया गया है।

Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान

Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg News: दुर्ग आरक्षक की सुसाइड का खुला राज…आप भी जान ले वजह
Next: DIGITAL REVOLUTION: बस्तर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति मरीजों का रखा जा रहा हेल्थ रिकॉर्ड, देश के किसी भी कोने में इलाज संभव

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.