Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • CG NEWS : कोयला लेवी का बड़ा घोटाला,570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप,10 IAS-IPS अधिकारियों पर आरोप
  • छत्तीसगढ़

CG NEWS : कोयला लेवी का बड़ा घोटाला,570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप,10 IAS-IPS अधिकारियों पर आरोप

Taruna Samariya September 28, 2025

Chhattisgarh Coal Levy Scam 570 Crore : छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी का बड़ा घोटाला सामने आया है जिसमें लगभग 570 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का आरोप है। यह घोटाला राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, कारोबारी और दलालों के मिलीभगत से हुआ है। जांच के दौरान यह पता चला कि ऑनलाइन मिलने वाले कोयला परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था और इस प्रक्रिया में कोयले के परिचालन कर्ताओं से मोटी रकम वसूली गई। इस घोटाले में पिट और परिवहन पास के नाम पर वसूली होती थी,

IAS-IPS अधिकारियों पर आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में 10 वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार और दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। इसके तहत मुख्य सचिव अमिताभ जैन को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। इनमें समीर बिश्नोई, रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य बड़े नाम शामिल हैं।

READ MORE : CM साय ने सुनी मन की बात,गांधी जयंती पर खादी का कपड़ा खरीदने किया आह्वान

Chhattisgarh Coal Levy Scam 570 Crore : खुलासे और गिरफ्तारी

मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी को पहले ही जेल पहुंचाया जा चुका है। उसके भाई नवनीत तिवारी को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है, जो फरार चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपितों ने हवाला के माध्यम से घोटाले से मिली रकम को देश-विदेश में भेजा और अवैध संपत्तियों में निवेश किया।

सुप्रीम कोर्ट की भूमिका

570 करोड़ के इस बड़े घोटाले में कई आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है लेकिन साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ छोड़ने का आदेश भी दिया गया है। कोर्ट ने गवाहों को दबाने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।

570 करोड़ के कोयला लेवी घोटाले ने छत्तीसगढ़ प्रशासन की सिकुड़ती विश्वसनीयता को झकझोर कर रख दिया है। कैसे ऑनलाइन प्रणालियों का गलत इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जाती है।अब जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो रही है।

 

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Navratri 2025 Kalash Sthapana: कलश स्थापना के दौरान जौ क्यों बोते हैं? जानिए धार्मिक मान्यता!
Next: मसूरी लंढौर श्री गुरु सिंह सभा का 108वां सालाना दीवान : परंपरा, भक्ति और भाईचारे का प्रतीक

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.