Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Emergency Anniversary: आपातकाल की 50वीं बरसी पर गरजे सीएम साय
  • छत्तीसगढ़

Emergency Anniversary: आपातकाल की 50वीं बरसी पर गरजे सीएम साय

Narendra Singh June 26, 2025

Chhattisgarh CM Emergency Speech: बोले- लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए जरूरी है जन-जागरूकता

Chhattisgarh CM Emergency Speech: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “लोकतंत्र को जीवित रखने और सशक्त करने के लिए जन-जागरुकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।” कार्यक्रम का आयोजन आपातकाल की 50वीं बरसी के अवसर पर किया गया।

Read More :- इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन

CM साय हुए भावुक

सीएम साय ने कहा कि आपातकाल का कालखंड उनके जीवन से गहराई से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े पिताजी नरहरि प्रसाद साय ने 19 महीने जेल में बिताए थे। उन्होंने कहा,“वह सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि मेरे परिवार की पीड़ा है, जिसे हमने जीया है। उस दौर में लोकतंत्र सेनानियों के घरों की स्थिति बहुत दयनीय थी। कई बार घर में चूल्हा तक नहीं जलता था।”

युवाओं से आपातकाल का इतिहास पढ़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को समझने के लिए आपातकाल के काले अध्याय को जानना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “संविधान की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं से आग्रह है कि वे आपातकाल के इतिहास को पढ़ें, समझें और उससे सीख लें।”

लोकतंत्र सेनानी परिवारों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने लोकतंत्र सेनानी परिवारों को सम्मानित किया। उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। सरकार द्वारा इन परिवारों को ₹10,000 से ₹25,000 तक की मासिक सम्मान राशि दी जा रही है।

प्रदर्शनी और जन-जागरूकता रैली का आयोजन

मुख्यमंत्री ने आपातकाल पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान हुई मानवाधिकारों की हनन, सेंसरशिप और नागरिक स्वतंत्रता के दमन से जुड़े दस्तावेज व चित्र प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जन-जागरूकता रैली में भाग लेकर नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Tigress Video: संजय टाइगर रिजर्व में ‘मौसी’ बाघिन की शावकों के साथ मस्ती
Next: Rishikesh-Badrinath Highway: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरी, 2 की मौत, 10 लापता, CM धामी ने जताया शोक

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.