CM Sai review meeting: खबर छग से है जहां प्रदेश के मुखिया विष्णू देव साय ने आज गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान घग के मुखिया ने भारत सरकार की ओर से लागू किए गए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
नए कानून से अपराधियों में भय,आम जनता पर विश्वास जागे-सीएम
बतादें कि उन्होंने आगे ये भी कहा कि ये कानून न केवल न्याय प्रणाली में सुधार लाने वाले हैं… बल्कि अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास उत्पन्न करने में सहायक होंगे।
सीएम ने कहा सभी जिलों मे लगाएं सेमीनार
जानकारी के लिए बतादें कि सीएम साय ने कहा कि इन कानूनों की प्रभावी समझ और व्यावहारिक प्रशिक्षण पुलिस बल, अभियोजन अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से कार्यशालाओं और सेमिनारों का आयोजन किया जाए, जिनमें केस स्टडी और मॉक ट्रायल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए।
बैठक के दौरान प्रदेश के मुखिया ने अपराध अनुसंधान प्रणाली को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और प्रमाणिक बनाने पर विशेष बल दिया।
सीएम साय ने कहा कि आपराधिक प्रकरणों में केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि सटीक और पुख्ता साक्ष्य के आधार पर विवेचना पूरी की जाए ताकि अभियुक्तों को सजा दिलाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विवेचना अधिकारियों को आधुनिक अनुसंधान तकनीकों, डिजिटल फॉरेंसिक, सीसीटीएनएस प्रणाली और वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग में दक्ष किया जाए।
सीएम ने कहा पीड़िता को न्याय दिलाना प्रथम प्राथमिकता
पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए अनुसंधान प्रक्रिया में पारदर्शिता, तत्परता और तकनीकी दक्षता अनिवार्य है।
सीएम साय ने दिए निर्देश
CM Sai review meeting: उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती को देखते हुए साइबर सेल को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और जनता को साइबर जागरूकता से जोड़ने के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।
ऐसी और भी खबरों के लिए डाउनलोड करें nation mirror app
