Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में आग के दो हादसे: खरोरा में चलती बस धूं-धूं कर जली, रायपुर में कार में लगी आग
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आग के दो हादसे: खरोरा में चलती बस धूं-धूं कर जली, रायपुर में कार में लगी आग

Narendra Singh February 9, 2026

chhattisgarh bus fire: छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह आग से जुड़े दो अलग-अलग हादसों ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मचा दी। बलौदाबाजार जिले के खरोरा इलाके में यात्रियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई, वहीं राजधानी रायपुर में एक कार में आग भड़क उठी। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हालात बेहद गंभीर हो सकते थे.पहला मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है, जहां ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

chhattisgarh bus fire: खरोरा में चलती बस में लगी आग

सोमवार सुबह बलौदाबाजार से रायपुर आ रही राजधानी ट्रैवल्स की बस भैंसा गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया.ड्राइवर ने स्थिति भांपते हुए तुरंत बस सड़क किनारे रोकी और दरवाजे खोलकर यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। घबराहट के बीच एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे।

Also Read-नक्सलवाद के अंत की डेडलाइन करीब: रायपुर में शाह की हाईलेवल बैठक में बड़ा मंथन

chhattisgarh bus fire: कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई बस

यात्रियों के बाहर निकलते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, शुरुआती तौर पर इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Also Read-नक्सलवाद के अंत की डेडलाइन करीब: रायपुर में शाह की हाईलेवल बैठक में बड़ा मंथन

रायपुर में भी कार में लगी आग, छह लोग बाल-बाल बचे

इधर, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में भी आग की एक और घटना सामने आई। अग्रसेन चौक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार छह लोग समय रहते बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। इस मामले में भी किसी तरह की जनक्षति नहीं हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

एक ही दिन में आग की दो घटनाओं ने वाहन सुरक्षा और मेंटेनेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग दोनों मामलों की जांच में जुटे हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि आग लगने की असली वजह क्या सामने आती है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Sonam Kapoor Baby Shower: सोनम कपूर के बेबी शावर फंक्शन में पहुंचे ये सेलेब्स, फोटो वायरल…
Next: SA Vs CAN T20 WC 2026: पहली बार साउथ अफ्रीका और कनाडा आमने-सामने!

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.