Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Naxal surrender: बीजापुर में 51, कांकेर में 21 नक्सलियों का हथियारों के साथ सरेंडर
  • छत्तीसगढ़

Naxal surrender: बीजापुर में 51, कांकेर में 21 नक्सलियों का हथियारों के साथ सरेंडर

Narendra Singh October 30, 2025

सभी को सरकार की पुनर्वास योजना का मिलेगा लाभ

Bijapur Kanker Naxal surrender: बीजापुर जिले में बुधवार को 51 और कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिला और 42 पुरुष शामिल हैं। इनमें 23 नक्सलियों पर कुल 66 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इसमें 8 लाख के पांच, 5 लाख का एक, 2 लाख के सात और 1 लाख के सात नक्सली शामिल हैं।

Bijapur Kanker Naxal surrender: समर्पण करने वाले नक्सली

बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में पीएलजीए बटालियन और कंपनी नंबर 01, 02 और 05 के पांच सदस्य, एरिया कमेटी और प्लाटून से जुड़े सात सदस्य, एलओएस के तीन सदस्य, एक मिलिशिया प्लाटून कमांडर, चौदह मिलिशिया प्लाटून सदस्य, तथा गुर्नीस, जनताना सरकार, डीकेएमएस और सीएनएम संगठनों के बीस सदस्य शामिल हैं।कांकेर में आत्मसमर्पित नक्सलियों में 13 महिला और 8 पुरुष शामिल हैं।

Bijapur Kanker Naxal surrender: गुलाब देकर स्वागत

उत्तर बस्तर के कांकेर में स्थानीय लोगों ने नक्सलियों का संविधान की किताब और गुलाब भेंट करके मुख्यधारा में शामिल होने पर स्वागत किया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि राज्य शासन की पूना मारगेम योजना का मकसद नक्सलियों को हिंसा छोड़कर समाज में वापस लाना है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को पुनर्वास योजना के तहत 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

Bijapur Kanker Naxal surrender: माओवादी प्रभाव में कमी

इंद्रावती एरिया कमेटी का माड़ डिवीजन लगभग खाली हो गया है। ये नक्सली नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो की कुएमारी और किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित थे। इसमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल हैं।

पुनर्वास नीति से युवाओं में विश्वास

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि. सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 और नियद नेल्ला नार योजना ने माओवादी हिंसा में लिप्त युवाओं में नया विश्वास जगाया है। हिंसा का रास्ता छोड़कर वे अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS :जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी में जबलपुर सज-धज रहा,पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधित
Next: ENG vs SA Womens WC: इंग्लैंड से बदला पूरा! साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार बनाई जगह…

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.