Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • chhattisgarh-barish: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर
  • छत्तीसगढ़

chhattisgarh-barish: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर

Narendra Singh July 6, 2025

chhattisgarh barish kahar bilaspur ambikapur alert: बिलासपुर-अंबिकापुर में कई इलाके डूबे, 17 जिलों में अलर्ट

chhattisgarh barish kahar bilaspur ambikapur alert: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। अंबिकापुर में करीब 10 घंटे तक हुई तेज बारिश से कुंडला सिटी सहित पॉश कॉलोनियों और निचली बस्तियों में 2-3 फुट तक पानी भर गया। सड़कों पर खड़ी कारें आधी डूब गईं और कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नदी में बहा ट्रक
नदी में बहा ट्रक

गागर नदी में गिरा ट्रक, चालक-हेल्पर ने बचाई जान

नेशनल हाईवे-343 पर अंबिकापुर-राजपुर मार्ग स्थित गागर नदी के पुल से किराना सामान लदा ट्रक अचानक नदी में गिर गया। गनीमत रही कि ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। बारिश के चलते हसदेव नदी भी उफान पर है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

कोरबा में पुल बहा, सड़कें बंद

कोरबा में लगातार बारिश से वार्ड 13, न्यू अमरिया पारा और चिमनीभठा बस्ती में नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है। 20 साल पुराना एक पुल और सड़क तेज बहाव में बह गए। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। MCB जिले में हसदेव घाट पर सड़क पर पानी आ गया, जिससे नेशनल हाईवे जाम हो गया है और लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। वहीं, बाढ़ नियंत्रण दल मौके पर नहीं पहुंच पाया है।

अंबिकापुर बारिश में डूबी कार
अंबिकापुर बारिश में डूबी कार

बिलासपुर में अरपा उफान पर, घरों में घुसा पानी

बिलासपुर में रविवार सुबह से जारी बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। पुराना बस स्टैंड, मिशन अस्पताल रोड और सरकंडा जैसे इलाके जलमग्न हो गए। अरपा नदी उफान पर है और उससे सटे निचले इलाकों में पानी घरों में घुस रहा है। नगर निगम के दावों के बावजूद शहर जलभराव की समस्या से जूझ रहा है।

लोगों के घरों में भरा पानी
लोगों के घरों में भरा पानी

मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार समेत 17 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। गरियाबंद जिले में राजिम-फिंगेश्वर क्षेत्र में झमाझम बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है। पिछले 15 दिनों में गरियाबंद में 200 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

गौरेला-पेंड्रा में भारी नुकसान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे कई एनीकट बह गए हैं। बिलासपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण को भारी नुकसान पहुंचा है। कारिआम और जोगीसार के बीच निर्माणाधीन पुलिया के लिए बना बायपास बहकर टूट गया। प्रशासन ने वाहनों का रूट खोडरी और पेंड्रा के वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया है।

बिजली गिरने से लगातार हादसे

बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी लगातार कहर ढा रही है। NDRF की टीम ने 48 घंटे की खोज के बाद शोभराम नामक युवक का शव बरामद किया, जो पानी में बह गया था। कोरबा में भी 40 घंटे बाद युवक की लाश मिली, जो तेज बहाव में बह गया था।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, मानसून इस बार जल्दी पहुंचा और 15 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। इससे छत्तीसगढ़ में और अधिक बारिश की उम्मीद है।

क्यों गिरती है बिजली?

आसमान में विपरीत एनर्जी वाले बादल आपस में टकराते हैं, जिससे घर्षण से बिजली पैदा होती है। ये बिजली धरती पर गिरते समय ऐसे रास्ते तलाशती है जो उसे जमीन तक ले जाए। इस दौरान कोई व्यक्ति या धातु का खंभा कंडक्टर की तरह काम करता है और हादसे हो जाते हैं।

Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें!

Read More :-ICAI ने CA फाउंडेशन, इंटर, और फाइनल रिजल्ट घोषित किया: 50% वाले पास

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Moharram procession Bhopal: भोपाल में मोहर्रम का मातमी जुलूस, पारंपरिक मातम में बदलाव
Next:  पूर्व CJI चंद्रचूड़: सरकारी बंगला खाली कराने की जद्दोजहद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा लेटर

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.