ats bhilai raipur isi arrest: रायपुर के दो नाबालिग लड़कों को ISIS से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. छत्तीसगढ़ की एटीएस टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है. दोनों को UAPA की धाराओं के तहत पकड़ा गया और कोर्ट में पेश किया गया है. एटीएस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये दोनों युवा सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से जुड़े हुए थे. पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में थे.
ats bhilai raipur isi arrest: ISI नेटवर्क से जुड़े थे दो लड़के
छत्तीसगढ़ में आईएसआईएस (ISIS) अपना नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रही थी रायपुर एटीएस ने दो लड़कों की पहचान की है. ये लड़के इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर्स ने संपर्क में थे. इस मामले में सोमवार देर रात एटीएस ने क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1967 UARA के तहत पहला FIR दर्ज किया है
पूछताछ में खुल सकते हैं और बड़े नाम
एटीएस अधिकारियों का कहना है कि दोनों किशोर अभी कस्टडी में हैं और पूछताछ जारी है। कई और नंबर, चैट और विदेशी कनेक्शन सामने आए हैं. जिनकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि नेटवर्क में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं, जिन तक जल्द पहुंचने की कोशिश की जा रही है। मीडिया अकाउंट संचालित किए जा रहे थे। इन हैंडलरों द्वारा इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से भारतीय युवाओं और किशोरों को बरगलाने, भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने तथा उग्र हिंसा, कट्टरपंथीकरण और जिहादी विचारधारा का प्रसार किया जा रहा था। किशोरों को छत्तीसगढ़ में आईएसआईएस का मॉड्यूल खड़ा करने के लिए प्रेरित किए जाने के साक्ष्य भी सामने आए हैं। यह
सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
इस खुलासे के बाद प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। संवेदनशील जगहों की निगरानी बढ़ा दी गई है और साइबर सेल को भी तकनीकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।नेटवर्क पिछले कुछ महीनों से सक्रिय था और किशोरों को आईएसआई हैंडलर्स द्वारा भावनात्मक रूप से प्रभावित किया जा रहा था। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान कुछ संदिग्ध चैट, फाइल शेयरिंग और लोकेशन ट्रांसफर की जानकारी सामने आई। इसके बाद निगरानी बढ़ाई गई और टीम ने दोनों किशोरों को कई महीनों तक ट्रैक कर हिरासत में लिया।
