chhattisgarh assembly winter session 2025: रायपुर 14 दिसंबर से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार सिर्फ एक साधारण सत्र नहीं, बल्कि ऐतिहासिक मोड़ लेकर आया है। नया विधानसभा भवन, नए होंगे फैसले और दो ऐसे रिकॉर्ड जो इस सत्र को यादगार बना देंगे।
chhattisgarh assembly winter session 2025: नया भवन, नई उम्मीदें
नवा रायपुर में नया विधानसभा परिसर हाल ही में बन कर तैयार हुआ है। 1 नवंबर को इसका उद्घाटन हुआ और अब 14 दिसंबर से पहला सत्र यहीं से शुरू हो रहा है। सदन में अब 200 सदस्यों तक की सुविधा है।एक 500 दर्शक क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम है, साथ ही 200‑सीटर सेंट्रल हॉल।पेपरलेस, डिजिटल व्यवस्था के साथ ये भवन ‘स्मार्ट विधानसभा’ कहलाएगा।कुल 51 एकड़ में फैली यह विधानसभा परिसर, 324 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।इस नए भवन की दीवारें, आधुनिक सुविधाएं, बड़ी हॉल और बेहतर तकनीक ये सब इस सत्र को पारंपरिक बजट‑विधान संचालन से कहीं आगे ले जाएंगे।
chhattisgarh assembly winter session 2025: बजट, विधेयक और बड़े फैसले
पहला दिन: प्रश्नकाल नहीं होगा इसके बजाय सदन में सबसे पहले ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर व्यापक चर्चा होगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इस चर्चा का हिस्सा होंगे।
दूसरा दिन:सरकार पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी।
तिसरा दिन:बजट पर चर्चा और संभवत: पारित। वहीं, धर्मांतरण संशोधन विधेयक भी इसी दिन सदन में लाया जा सकता है।
कुल चार दिन के सत्र में 628 प्रश्न पहले से आए हैं, जिनमें 321 तारांकित और 282 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।
साधारण सत्र कहे जाने वाले इस शीतकालीन सत्र में, बजट‑विधेयक से लेकर भविष्य की योजनाओं तक हर मोड़ पर राजनीतिक हलचल और उम्मीदों का मंजर देखने को मिलेगा।
दो रिकॉर्ड, एक सत्र
इस सत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा दो नए मील के पत्थर पार कर रही है
पहली बार-राज्य स्थापना के 25 वर्षों में, विधानसभा अपना सत्र अपने स्वयं के भवन में आयोजित कर रही है।
दूसरी बार-शीतकालीन सत्र की शुरुआत रविवा 14 दिसंबर से हो रही है; प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है।
इन नए अध्यायों के साथ, सदन न सिर्फ नए भवन में कदम रख रही है, बल्कि राजनीतिक और प्रशासनिक संस्कृति में एक बदलाव की हवा लेकर आ रही है।
