Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh Assembly session: भूपेश बघेल ने उठाया धान खरीदी का सवाल
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly session: भूपेश बघेल ने उठाया धान खरीदी का सवाल

Narendra Singh July 18, 2025

मंत्री दयालदास ने दी सफाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष ने सरकार को धान खरीदी, एनजीओ अनुदानों और खाद सप्लाई के मुद्दों पर कड़ी आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान की खरीदी और उसके बाद के नीलामी एवं वितरण को लेकर सरकार पर सवाल उठाए, तो वहीं मंत्री दयालदास बघेल ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सभी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ नियमों के तहत पूरी की गई है।

धान की खरीदी और नीलामी पर तीखी बहस

भूपेश बघेल ने विधानसभा में सरकार से पूछा कि खरीदी केंद्रों से उठाए गए धान का आखिरकार क्या हुआ? उन्होंने कहा कि मिलर्स को 1,59,000 मीट्रिक टन धान दिया गया है जबकि संग्रहण केंद्रों में अभी भी 51,000 मीट्रिक टन धान बचा हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि नीलामी की कुल मात्रा क्या है और एफसीआई व नान को कितनी मात्रा उपलब्ध कराई गई है।

मंत्री दयालदास ने दी सफाई

इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि संचारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,25,000 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था, जिसमें से 1,79,700 मीट्रिक टन धान राइस मिलर्स को भेजा गया है। बचा हुआ धान लगभग 51,691 मीट्रिक टन है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खरीदी केंद्रों में लगभग 1,000 मीट्रिक टन धान ही मौजूद है और बाकी सभी संग्रहण केंद्रों में पहुंच चुका है।मंत्री दयालदास ने सभी आंकड़ों को पारदर्शी बताया और कहा कि नीलामी और धान के वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप है।

कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने NGO अनुदान की जांच की मांग की

वहीं, कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने सदन में NGO को दिए गए अनुदानों की जांच की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि अगर संस्था महासमुंद में है तो उसका कार्यालय कहां स्थित है और बजट का वास्तविक उपयोग किस काम में किया गया।इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि संस्था की संपर्क जानकारी और बजट उपयोग का ब्यौरा विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा और सभी रिकॉर्ड जांच के लिए खुला रखा जाएगा।

विधायक भैया लाल ने कहा – दी गई जानकारी गलत

विधायक भैया लाल राजवाड़े ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से पूछा कि दिव्यांगों के लिए मिले आवेदन की संख्या में गलत जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि 21 आवेदन बताए गए हैं, जबकि असल में यह संख्या इससे अधिक है।मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया कि विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर जिला कोरिया से 21 आवेदन आए हैं। इसके बाद भी विधायक भैया लाल ने स्पष्ट किया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों में यह संख्या

डीएपी खाद की सप्लाई पर विपक्ष का हमला

सत्र के चौथे दिन डीएपी उर्वरक खाद की सप्लाई को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ। विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि प्राइवेट सेक्टर को डीएपी देकर किसानों को वंचित किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया।कांग्रेस के विधायक सदन के गर्भगृह में चले गए, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष के इस व्यवहार पर नाराजगी जताई और सदन की कार्रवाई को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि, कुछ समय बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ED Raid: जन्मदिन पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य अरेस्ट
Next: Raipur: 48 घंटे में 4 मर्डर से दहली राजधानी

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.