Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Kanker: NH-30 पर भयानक सड़क हादसा, 4 दोस्त कार में जिंदा जले
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

Kanker: NH-30 पर भयानक सड़क हादसा, 4 दोस्त कार में जिंदा जले

Narendra Singh July 19, 2025

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे 30 (NH-30) पर आतुरगांव के पास तेज रफ्तार से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार चार युवकों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार छह युवक केशकाल से पार्टी करके लौट रहे थे और सभी कांकेर के निवासी बताए जा रहे हैं। कार जैसे ही आतुरगांव के पास पहुंची, अचानक तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, और गाड़ी सीधे पुल की रेलिंग से टकरा गई।

पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे सड़क को डायवर्ट किया गया था। इस डायवर्जन के कारण रास्ता थोड़ा जटिल और असमान था। कार की टक्कर के बाद उसमें तुरंत आग लग गई। कार में फंसे चार युवक बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

कार मालिक को नहीं थी जानकारी

बताया जा रहा है कि यह कार शांति नगर कांकेर निवासी प्रशांत सिन्हा के नाम थी। कार को उसका ड्राइवर युवराज सोरी बुकिंग के बहाने सुबह ले गया था, लेकिन रात को उसने मालिक को बिना बताए कार अपने दोस्तों के साथ ले ली। हादसे में घायल दोनों युवकों को कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के पीछे नशा भी एक कारण?

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों घायल युवक नशे की हालत में थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि सभी युवक शराब पीकर कार चला रहे थे। इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट से होगी। हादसे के समय ड्राइवर की लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाना, इस दुर्घटना के पीछे की अहम वजह मानी जा रही है।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कांकेर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार युवक कार के अंदर ही फंसे रह गए और उनकी पहचान तक मुश्किल हो गई थी। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

टक्कर के बाद कार में फंस गए थे 4 युवक

2 युवक किसी तरह कार से बाहर निकल गए। 4 युवक कार में फंस गए और आग में जलकर उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घायलों का इलाज जारी

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Sangeeta Bijlani Farmhouse Theft: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के फार्महाउस में हुई चोरी, FIR दर्ज!
Next: अजमेर में बाढ़ ने मचाया हाहाकार: घरों में पानी, लोग बह गए 6 जिलों में स्कूल बंद

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.