Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Chhath Puja: भोपाल में आज से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

Chhath Puja: भोपाल में आज से शुरू होगा सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा

divya mistry October 25, 2025

Chhath Puja: आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा आज से आरंभ हो रहा है। राजधानी भोपाल में नगर निगम और प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। शहर के 52 घाटों पर सफाई, रंग-रोगन, विद्युत सज्जा, चलित शौचालय, चेंजिंग रूम और पेयजल जैसी व्यवस्थाएँ दुरुस्त की गई हैं। प्रमुख घाटों में कमला पार्क, खटलापुरा, प्रेमपुरा, शीतलदास की बगिया, हथाईखेड़ा डैम आदि शामिल हैं।

Chhath Puja
Chhath Puja

छठ पर्व चार दिनों तक मनाया जाएगा

भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद के अनुसार इस वर्ष लाखों श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर अर्घ्य अर्पित करेंगे। बाजारों में पूजा सामग्री, सूप-दउरा, ठेकुआ मोल्ड और फलों की बिक्री जोरों पर है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल, गोताखोर टीम, मेडिकल सहायता केंद्र और ट्रैफिक रूट प्लान की व्यवस्था की है।

Chhath Puja: छठ पर्व चार दिनों तक मनाया जाएगा….

1. 25 अक्टूबर: नहाय-खाय – व्रती महिलाएँ स्नान के बाद लौकी-भात, चने की दाल और अरवा चावल का सात्त्विक प्रसाद बनाती हैं। लहसुन-प्याज का प्रयोग नहीं होता।

2. 26 अक्टूबर: खरना – व्रती दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और गेहूं की रोटी का प्रसाद बनाती हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है।

3. 27 अक्टूबर: डाला छठ (सांझी अर्घ्य) – व्रती ठेकुआ, लड्डू और फलों से सजे सूप-दउरा के साथ डूबते सूर्य को दूध-जल से अर्घ्य देती हैं और रातभर भजन-कीर्तन होता है।

4. 28 अक्टूबर: भोर अर्घ्य व पारण  उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती व्रत का समापन करती हैं और प्रसाद ग्रहण कर पारण करती हैं।

परिवार की मंगलकामना करेंगे

Chhath Puja: भोपाल में छठ पूजा को लेकर पूरा शहर उत्सवमय है। श्रद्धालु सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना के माध्यम से स्वास्थ्य, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करेंगे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: SL vs PAK Womens WC: बारिश का कहर जारी, श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच बेनतीजा!
Next: Junior Hockey World Cup 2025: चेन्नई-मदुरै में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.