Cheti Chand Mahaparva: आज उज्जैन में चेटीचंड महापर्व के अवसर पर सिंधी समाज के भव्य चल समारोह का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवा ध्वज लहराकर शुभारंभ किया।

Cheti Chand Mahaparva: इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों को चेटीचंड महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि चेटीचंड का पर्व अखंड भारत की भावना को सशक्त करते हुए देशवासियों के हृदय में एकता, सांस्कृतिक गौरव और समरसता का भाव जागृत करता है।भगवान झूलेलाल जी के आशीर्वाद से हर घर-आंगन में खुशियों का वास हो,यही मंगलकामना है।
मशहूर एक्टर आफताब शिवदासानी मौजूद

इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री जया प्रदा , कुश शाह (‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम), मशहूर एक्टर आफताब शिवदासानी सहित सिंधी समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
चेटी चंड क्या होता है ?
Cheti Chand Mahaparva: चेटी चंड सिंधी समुदाय का सबसे प्रमुख त्योहार और पारंपरिक नववर्ष है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान झूलेलाल की जयंती (प्रकाट्य दिवस) के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें वरुण (जल) देवता का अवतार माना जाता है। सिंधी समुदाय के लोग इसे भगवान झूलेलाल के जन्मदिवस के रूप में बहुत श्रद्धा से मनाते हैं।
