Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Cheetah Project: नए साल पर मिलेगी बोत्सवाना से चीतों की सौगात
  • मध्य प्रदेश

Cheetah Project: नए साल पर मिलेगी बोत्सवाना से चीतों की सौगात

Narendra Singh November 15, 2025

चीता प्रोजेक्ट के तहत मिले 2 नर सहित 8 चीते

cheetah project botswana to mp: नए साल 2026 में मध्य प्रदेश को बोत्सवाना से अफ्रीकी चीतों की सौगात मिलने वाली है। चीता प्रोजेक्ट के तहत यह अफ्रीका के गैबोरोन में मोकोलोड़ी नेचर रिजर्व में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपे गए हैं। कालाहारी के घांजी इलाके से लाए गए 2 नर सहित कुल 8 चीतों को एक माह क्वारंटाइन रखने के बाद राज्य के कूनों नेशनल पार्क लाया जाएगा। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस पर खुशी जताई है।

क्वारंटाइन और भारत लाने की प्रक्रिया

चीता परियोजना से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति के अफ्रीका दौरे के दौरान सौंपे गए ये चीते बोत्सवाना में कम से कम एक माह के क्वारंटाइन समय को पूरा करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञों की सलाह पर इन्हें विशेष विमान से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तमाम मापदंडों के अनुसार इनके अंतरमहाद्वीपीय परिवहन की अनुमति मिलने के बाद ही इन्हें भारत लाया जाएगा।

कूनों से शुरू हुई महत्वाकांक्षी परियोजना

कूनों से शुरू हुई चीता प्रोजेक्ट की महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पहली बार भारत में 2022 में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अफ्रीका दौरे के दौरान बोत्सवाना ने 8 चीते गुरुवार को सुपुर्द किए। माना जा रहा है कि इन चीतों के स्वागत के लिए राष्ट्रपति कूनों का कार्यक्रम आयोजित कर सकती हैं। यह इलाका सहरिया जनजातीय बाहुल्य वाला क्षेत्र है।

दिसंबर अंत तक यह प्रक्रिया पूरी

भारत के कूनों नेशनल पार्क में इन्हें लाया जाएगा। दिसंबर अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाने की संभावना है। इसके बाद इनको एक माह फिर कूनों में क्वारंटाइन रखा जाएगा। इसके बाद ही तय होगा कि इनकी शिफ्टिंग कहां की जाएगी।

मंदसौर की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सेंचुरी आठ चीते रखने के लिए तैयार है, लेकिन वहां वर्तमान में सिर्फ तीन ही चीते हैं। यानी 5 और चीते बसाए जा सकते हैं। सागर और दमोह के बीच रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के नौरादेही जंगल को भी चीते के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां सेंट्रल कैंपा फंड से पांच क्वारंटाइन बोमा और इतने ही सॉफ्ट रिलीज बोमा बनाए जा रहे हैं।

बोत्सवाना के चीतों का महत्व

बोत्सवाना विश्व में सबसे बड़ी जंगली चीता आबादी वाले देशों में से एक है। इसके द्वारा भेजे जा रहे 8 चीते भारत की परियोजना के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे आनुवंशिक विविधता को बढ़ाएंगे और वन्यजीव संरक्षण ढांचे को मजबूत बनाएंगे। मध्य प्रदेश में चीतों की कुल संख्या 27 है, जिनमें 16 भारतीय धरती पर पैदा हुए हैं। इनमें से 24 कूनों में और 3 गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में रह रहे हैं।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Dhirendra Shastri’s Yatra: सनातन पदयात्रा में जया किशोरी और बॉलीवुड स्टार्स हुए शामिल, वीडियो वायरल…
Next: MP NEWS : मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन विस्तार,3 नए संभाग बनाए

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.