4 नन्हें शावकों की गुर्राहट से पार्क गुलजार

Cheetah Cubs Birth: कूना नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है.जहां चीता ने 4 शावकों के जन्म दिया है. यह तीसरा मौका था जब अफ्रीका से लाए गए मादा चीताओं ने शावकों की किलकारी से कुनो नेशनल पार्क में गूंजायमान किया है.
Cheetah Cubs Birth: चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में सोमवार का दिन बधाईयों में बीता जब कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से लाई गई एक और मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया. निर्वा नामक मादा चीता द्वारा डिलीवर्ड चार शावकों के जन्म के खबर जैसे ही पार्क में फैली लोग एकदूसरे बधाईयां और शुभकामनाएं देने लगे और पूरा पार्क जश्न में डूब गया. कूनों में लगातार चीता का कुनबा बढ़ रहा है.
Cheetah Cubs Birth: कुनो पार्क प्रबंधक में ख़ुशी की लहर
गौरतलब है कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में सोमवार को साऊथ अफ्रीका की निर्वा नामक मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया है. नन्हें शावकों के जन्म लेने के बाद कुनो पार्क प्रबंधक में ख़ुशी की लहर है. मादा चीता निर्वा के मां बनने खबर ख़ुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी.
Cheetah Cubs Birth: CM डा. मोहन यादव ने शावकों की खबर की साझा

मध्य प्रदेश सीएम ने कूनो नेशनल पार्क में जन्म लेने वाल चार शावकों के जन्म की फेसबुक पेज के जरिए लोगों से साझा की. CM डा. मोहन यादव ने कुनो में जन्में 4 शावको के पैदा होने पर खुशी जाहिर करते हुए कुनो प्रोजेक्ट और पार्क प्रबंधक ओर कर्मचारियों को बधाई भी दी.
Cheetah Cubs Birth: चीतों का कुनबा, 29 हुई चीतों की संख्या
उल्लेखनीय है भारतीय जमीन विदेशी चीतों के दूसरे घर के रूप मे तैयार किए गए श्योपुर में स्थित कुनो नेशनल पार्क में लगातार चीतों का कुनबा बढ़ रहा है. इससे पहले भी आशा ज्वाला और गामीनी नामक चीता शावकों को जन्म दे चुकी हैं. निर्वा के 4 शावको को मिलाकर अब कुनो में अब नन्हे शावकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. कूनो में 12 वयस्क चीतो को मिलाकर चीतो की संख्या 29 हो गई है.
