Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Cheapest Flight Ticket: मध्यप्रदेश में सिर्फ 1462 रुपए में कीजिए हवाई यात्रा
  • मध्य प्रदेश

Cheapest Flight Ticket: मध्यप्रदेश में सिर्फ 1462 रुपए में कीजिए हवाई यात्रा

Ranu August 7, 2024

MP में जिले टू जिले यात्रा के लिए तुरंत करें बुकिंग

Cheapest Flight Ticket: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा में विस्तार किया गया है, जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है. हालांकि, टिकटों की बुकिंग में मिलने वाली सब्सिडी को घटा दिया गया है. एमपी में जिले टू जिले हवाई यात्रा करनी है तो तुरंत करें बुकिंग क्योंकि मोहन सरकार की तरफ से जारी सुविधा के चलते इससे सस्ता हवाई टिकट नहीं मिलेगा.

सिर्फ 1462 रुपए में हवाई यात्रा

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ की रेगुलर उड़ानें शुरू हो गई हैं. इसी साल मार्च में शुरू हुई इस स्कीम का विस्तार किया गया है.इस योजना के तरह बेहद किफायती दामों में प्रदेश के कई जिलों की यात्रा की जा सकती है. इसमें सबसे सस्ती उड़ान रीवा से सिंगरौली के बीच की है. इसका किराया 1462 रुपये है. इस वायु सेवा से सिंगरौली, रीवा, खजुराहो, जबलपुर, इंदौर, भोपाल और उज्जैन को जोड़ा गया है. सरकार टिकटों के लिए सब्सिडी भी देती है. हालांकि, सरकार ने पहले के मुकाबले 15 फीसदी सब्सिडी घटा दी है.

सबसे सस्ती टिकट रीवा से सिंगरौली की

टिकटों की सब्सिडी में 15 फिसदी की कटौती के बाद नए फेयर चार्ट के मुताबिक, जबलपुर से उज्जैन महाकाल के लिए फ्लाइट हर रविवार को सीधी उड़ान भरेगी जिसके लिए एक यात्री को 4875 रुपये खर्च करना होगा. वहीं, यही फ्लाइट भोपाल से उज्जैन के लिए 2400 रुपए में मिल जाएगी. इस वायु सेवा में सबसे सस्ता किराया रीवा से सिंगरौली का है. जहां मात्र 1462 रुपए यात्रा कर सकते हैं. रीवा से खजुराहो जाने वाली फ्लाइट का किराया 1700 रुपये है. हालांकि जबलपुर से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए इसकी सुविधा अभी महंगी ही हैं. जबलपुर से इंदौर की यात्रा करने के लिए यात्री को 5200 खर्च करने होंगे. जबलपुर से रीवा का खर्च 3200 है और जबलपुर से भोपाल के बीच में 3900 खर्च करने होंगे.

Read More- Mohan Cabinet: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक, दर्जन भर प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Cheapest Flight Ticket: 15 फीसदी सब्सिडी घटाई

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा’ योजना शुरू की थी. यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है. लेकिन सरकार ने टिकटों की बुकिंग में मिलने वाली सब्सिडी को घटा दिया है. पहले इस योजना के तहत 50% सब्सिडी दी जा रही थी जिसे अब घटाकर 35% कर दिया गया.

Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग

15 फीसदी सब्सिडी घटाई

पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा में अब जबलपुर से पर्यटन सेवा के तहत भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सिंगरौली जिला जुड़ गया है, जहां यात्री सीधे जा सकते हैं. पीएम श्री वायु सेवा का इस्तेमाल करने के लिए टिकट की बुकिंग मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की वेबसाइट से की जा सकती है. फ्लाई ओला नाम की कंपनी की लिंक पर जाकर टिकट बुक किया जा सकता है. फिलहाल अभी केवल 16 तारीख तक की टिकट उपलब्ध हैं.

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Space Technology: स्पेस टेक्नॉलाजी में पहली बार कदम रख रहा मध्यप्रदेश
Next: CM Mohan Best Offer: सीएम मोहन यादव का बंपर ऑफर

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.