Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Chardham Yatra CM Dhami: चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • उत्तराखंड

Chardham Yatra CM Dhami: चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक, यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

himani Shrotiya May 10, 2025

Chardham Yatra CM Dhami: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार अलर्ट है। पहाड़ी राज्य के मुखिया पुष्कर सिंह धामी पल पल की सुरक्षा अपडेट ले रहे हैं। नेपाल की लंबी सीमा से लगे हुए राज्य को संवेदनशील जोन घोषित किया हैं।

चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवाओं पर रोक

उत्तराखंड में सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। राज्य सरकार ने एतिहात बरतते हुए केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए सभी हेली सेवाओं को रोकने का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

हेलिकॉप्टर बुकिंग की जा रही रद्द

ये रोक अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी। जिन यात्रियों के हेलिकॉप्टर बुकिंग कराई है, उनको भी रद्द किया जा रहा है।

UPCA (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) के मुताबिक, चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सेवा को निलंबित कर दिया गया। दरअसल, केदारनाथ धाम के लिए गुप्त काशी, सिरसी और फाटा से हेलिकॉप्टर सेवा यात्रियों को दी जाती है। लेकिन, भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालातों को देखते हुए हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि हेलिकॉप्टर सेवा अब केवल चार धाम यात्रा स्थलों से तीर्थयात्रियों को निकालने के लिए उपलब्ध है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा –

प्रिय श्रद्धालुगण,

प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।

आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा अनुभव को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1364 और 0135-1364 पर कॉल कर सकते हैं।

प्रिय श्रद्धालुगण,

प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।

आपसे निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफ़वाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार आपके यात्रा…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 10, 2025

Chardham Yatra CM Dhami: कम हुई यात्रियों की संख्या

हालातों के चलते चार धाम यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत यमुनोत्री गंगोत्री धामों के मुख्य पड़ावों पर लोगों ने होटल की एडवांस बुकिंग रद्द करनी शुरू कर दी।

यात्रा में कई होटलों में मई और जून महीने की बुकिंग कैंसिल की जा रही है। जिससे होटल व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है। कई लोगों ने लाखों रुपए में एक साल के लिए लीज पर होटल लिए हुए हैं। जिससे उनकी चिंता और ज्यादा बढ़ रही है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: India Pakistan War UP Alert: भारत पाकिस्तान के तनाव के बीच योगी सरकार अलर्ट, CM से रहे पल-पल की अपडेट
Next: High alert in Bihar: भारत-पाक तनाव के बीच सीमांचल पहुंचे सीएम नीतीश, सुरक्षा को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.