Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Char Dham health workers: चारधाम मार्ग पर 1200 स्वास्थ्य कर्मी किए जाएंगे तैनात,श्रद्धालुओं की सेहत का रखा जाएगा विशेष ध्यान
  • उत्तराखंड

Char Dham health workers: चारधाम मार्ग पर 1200 स्वास्थ्य कर्मी किए जाएंगे तैनात,श्रद्धालुओं की सेहत का रखा जाएगा विशेष ध्यान

divya mistry March 25, 2025

Char Dham health workers: खबर देहरादून से है… और चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है…. जहां  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तराखंड सरकार श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी बीच, डीजी स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए अपनी तैयारियों को तेज़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि चारधाम मार्ग पर डॉक्टरों की तैनाती बढ़ाई जाएगी और श्रद्धालुओं की सेहत का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

BIHAR BOARD: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 आज होगा घोषित, दोपहर इतने बजे आएंगे नतीजे

Char Dham health workers
Char Dham health workers

Char Dham health workers: 1200 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती

डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर 1200 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य मित्र और पैरामेडिकल स्टाफ को भी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार से इस बार 25 से 30 विशेषज्ञ डॉक्टर्स की मांग की गई है, जिनमें फिजिशियन, सर्जन, ऑर्थो और गायनी जैसे स्पेशलिस्ट डॉक्टर शामिल हैं। इस संबंध में सरकार ने भारत सरकार से बातचीत की है।उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर वह खुद दो हाई-लेवल मीटिंग कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।

30 अप्रैल से चारधाम यात्रा

Char Dham health workers: चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है। 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद, 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट प्रात: 7 बजे खुलेंगे और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। अब तक तीन दिन के भीतर 6 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 1,95,709 और बद्रीनाथ धाम के लिए 1,85,377 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन किया है।

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दो बसों में आग लगी, जिंदा जला क्लीनर
Next: Sada Bahar flower Benefits: सदाबहार पुष्प के फायदे, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी…

Related Stories

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.