Chandigarh BJP Office Blast: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ है। बुधवार दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित BJP मुख्यालय के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। एक वीडियो भी सामने आयाजिसमें एक आदमी ग्रेनेट फेंकते हुए नजर आया।

स्कूटी में ब्लास्ट
पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। शाम 5 बजे ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्कूटी में हुआ। यह स्कूटी BJP के ऑफिस में ही काम करने वाले कर्मचारी हर्ष की निकली। ब्लास्ट इतना तेज था कि वहां खड़ी कार के शीशे टूट गए। ब्लास्ट के बाद BJP ऑफिस की दीवार पर 70 से 80 छर्रे जैसे निशान बन गए।

Chandigarh BJP Office Blast: 2 युवक संदिग्ध
पुलिस ने BJP ऑफिस समेत पूरा इलाका खाली कराया। फॉरेंसिक टीमें बुलाकर स्कूटी और उससे बिखरे टुकड़ों की भी जांच की गई। स्कूटी मालिक हर्ष ने कहा कि सुबह 9 बजे ड्यूटी पर आने के बाद उसने स्कूटी पार्किंग में खड़ी कर दी थी, उसे नहीं पता कि विस्फोटक कहां से आया। सूत्रों के मुताबिक, यह क्रूड बम का हमला हो सकता है, जिसे गन पाउडर मिलाकर बनाया गया हो। फोरेंसिक जांच में इसके सबूत मिले। 2 युवक बाइक पर BJP ऑफिस के आसपास आते-जाते भी नजर भी आ रहे हैं। CCTV फुटेज से दोनों की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।
View this post on Instagram
