यूपी-राजस्थान समेत 3 राज्यों में 2 दिन बाद बारिश होने की संभावना
पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश के 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर शामिल हैं।
अगले दो दिनों में यूपी, राजस्थान और बिहार में बारिश की संभावना है। 12 जनवरी से जयपुर, बीकानेर समेत 4 जिलों में घना कोहरा रहेगा। एमपी के 9 जिलों में गुरुवार को कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है। पंचमढ़ी में पारा 0.2 दर्ज किया गया। भोपाल में मंगलवार-बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 12 में से पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में गुरुवार के लिए शीतलहर, कारा और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिलों में सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया, जहां रात का तापमान -13.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
