Champions Trophy 2025:ICC आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का एलान कर सकती है। क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से इस वैश्विक टूर्नामेंट के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी 2025 से होगा, और फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा।
पाकिस्तान करेगा Champions Trophy 2025 की मेजबानी
Champions Trophy 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। पाकिस्तान ने करीब तीन महीने पहले ही टूर्नामेंट का ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को भेज दिया था। इसमें भारत के खिलाफ मुकाबला लाहौर में प्रस्तावित था, लेकिन भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद बीसीसीआई और पीसीबी के बीच काफी विवाद हुआ।
Read More- WPL 2025: गुजरात जायंट्स ने सिमरन शेख पर लगाई सबसे बड़ी बोली, दिल्ली ने भी टीम की कमान मजबूत की
Champions Trophy 2025: हाइब्रिड मॉडल पर बनी सहमति
भारत ने टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव रखा, जिसे पाकिस्तान ने शुरुआत में ठुकरा दिया। हालांकि, हाल ही में पीसीबी ने अपनी कुछ शर्तों के साथ इस मॉडल पर सहमति जताई। पाकिस्तान की प्रमुख शर्तों में 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का पाकिस्तान आना शामिल था।
बीसीसीआई और पीसीबी के बीच समझौते के बाद यह तय हुआ कि टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में आयोजित होंगे। पाकिस्तान 10 मैचों की मेजबानी करेगा। अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में होंगे। वहीं, अगर भारतीय टीम नॉकआउट चरण से पहले ही बाहर हो जाती है, तो फाइनल और सेमीफाइनल लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।
Champions Trophy 2025: शेड्यूल का इंतजार आज हो सकता है खत्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ICC शेड्यूल का एलान कर सकता है। हालांकि, अब तक ICC ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि आज यह इंतजार खत्म होगा और टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आएगा।
