Champions Trophy Cummins Injured Australia: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले झटके पर झटके लग रहे हैं। पहले ऑलराउंडर मिचेल मार्श टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब कप्तान पैट कमिंस टखने की चोट से गुजर रहे हैं। कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ या ट्रैविस हेड को ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
मैकडोनाल्ड ने कहा, “कमिंस अब तक गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं, और उनका खेलना काफी कठिन लगता है। ऐसे में हमें एक कप्तान की आवश्यकता है। स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड उन दो खिलाड़ियों में से हैं, जिन्हें हम लीडरशिप के लिए देखेंगे।’ कोच ने जोश हेजलवुड की चोट पर बताया कि हेजलवुड समय पर फिट होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिनकी चोट भारत दौरे के दौरान हुई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के खिलाफ 3-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी। कमिंस ने BGT में टीम के प्रमुख विकेट टेकर के तौर पर भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, उन्होंने 2023 में अपनी टीम को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया था।
Champions Trophy Cummins Injured Australia: ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला
चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा जो कि 22 फरवरी को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है।

WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 जून को लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। यह ऑस्ट्रेलिया लगातारदूसरा फाइनल होगा, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल मुकाबले में भाग लेगा। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में खेले गए फाइनल मैच में भारत को 209 रनों से हराया था।

