Champions Trophy 2025 News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया को वहां भेजने से इंकार कर दिया है। इस फैसले के बाद टूर्नामेंट के वेन्यू और टाइमिंग को लेकर विवाद जारी है। इसे सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आज, 29 नवंबर, एक अहम मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में दोनों बोर्ड के बीच चल रहे विवाद पर चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।
Champions Trophy 2025 News: अफरीदी का BCCI पर बड़ा हमला
इस विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने BCCI पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बोर्ड खेल और राजनीति को मिलाने की कोशिश कर रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर बुरा असर पड़ रहा है। अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के हाइब्रिड मॉडल को लेकर लिए गए फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी टीम ने सुरक्षा चिंताओं के बावजूद भारत का दौरा किया है।
अफरीदी ने ICC से अपील की कि वह सभी सदस्य बोर्डों के साथ समानता का व्यवहार करे और अपनी शक्ति का सही इस्तेमाल करे।
Champions Trophy 2025 News: PCB का सख्त रुख
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, PCB भारत के बिना भी चैंपियंस ट्रॉफी कराने को तैयार है। उन्होंने ICC को स्पष्ट कर दिया है कि वह हाइब्रिड मॉडल स्वीकार नहीं करेगा और इस मामले में दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। PCB ने ICC से यह भी अनुरोध किया है कि BCCI अपनी सरकार के निर्देशों को लिखित में जमा करे, जैसा कि नियमों में है।
मीटिंग में चर्चा के 3 संभावित विकल्प
ICC की इस महत्वपूर्ण बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तीन विकल्पों पर चर्चा होगी:
- हाइब्रिड मॉडल: भारत को छोड़कर बाकी सभी टीमों के मैच पाकिस्तान में होंगे।
- टूर्नामेंट पूरी तरह से पाकिस्तान के बाहर आयोजित होगा, लेकिन मेजबानी के अधिकार PCB के पास रहेंगे।
- पाकिस्तान में पूरा टूर्नामेंट: टूर्नामेंट पाकिस्तान में होगा, लेकिन भारतीय टीम इसका हिस्सा नहीं होगी।
