चंबल में एमपी का 9वां टारगर रिजर्व
Chambal saugat: मध्यप्रदेश के चंबल में प्रदेश का 9वां टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद नए टाइगर रिजर्व की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि “हमारे राज्य में एक नया टाइगर रिजर्व- बनने जा रहा है। माधव टाइगर रिजर्व के लिए औपचारिकताएं भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। कूनो नेशनल पार्क में चीता शावकों के जन्म पर उन्होंने कहा, हमने कूनो नेशनल पार्क में 5 चीते छोड़े हैं। उनमें से तीन का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ है।
watch now: बागसेवनिया पुलिस की बड़ी सफलता, 8 लाख की नकबजनी का खुलासा
सीएम ने एक्स कर दी जानकारी

Chambal saugat: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादन ने कहा कि कल कूनो में 5 और चीते छोड़े गए हैं। यह गर्व की बात है कि पहले छोड़े गए चीते न केवल शिकार कर रहे हैं, बल्कि कुशलता से जंगल में विचरण कर रहे हैं। प्रकृति और संतुलन की यह अनमोल झलक हमारे प्रदेश में दिख रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को नया टाइगर अभयारण्य मिलने वाला है। माधव टाइगर रिजर्व की काफी हद तक औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं। कल पालपुर कूनो में चीते छोड़े गए हैं। अब तक पांच चीते छोड़े जा चुके हैं। चीतों में परिवार परम्परा है। नर चीते साथ रहे थे। दो मादा और तीन नर चीते एमपी की आबोहवा में खुद को ढाल रहे हैं।
read more: Bhopal में किसानों का प्रदर्शन | मंत्रालय घेरने आए हजारों किसान! | डिप्टी CM खुद मिलने पहुंचे
