
Chaava Tax Free: CM साय ने कहा- यह वीरता की गाथा है
Chaava Tax Free: छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित मूवी ‘छावा’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने राजिम कुंभ में यह घोषणा की।
छत्तीसगढ़ में छावा टैक्स फ्री

Chaava Tax Free: सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परंपराओं, वीरता और स्वाभिमान की गाथा है, जिसे हर नागरिक को देखना चाहिए।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
युवाओं को प्रेरित करेगी फिल्म
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ऐसी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज को प्रेरणा देती हैं और सांस्कृतिक चेतना को जाग्रत करती हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहित करती रहेगी
Read More:-Shani remedies : शनि की नजर से बचना है तो जरूर करें ये 5 उपाय
संभाजी महाराज पर आधारित है फिल्म
छावा छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मुगलों और अन्य आक्रांताओं के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने अदम्य साहस, रणनीतिक कौशल और बलिदान की अमर गाथा लिखी। फिल्म उनके अदम्य साहस और बलिदान को जीवंत करती है और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती है।
