
दो जवान शहीद,4 जवान शहीद
CG Viral News: छत्तीसगढ़ में इतने एनकाउंटर होने के बावजूत लाला आतंक बार-बार हिमाकत करने से बाज नहीं रहा. बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाई गई IED की चपेट में आने से STF के 2 जवान शहीद हो गए हैं। 4 जवान घायल हैं। खबर है कि बुधवार देर शाम जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास IED की चपेट में आए।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर तीनों जिलों से STF, DRG, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।
Read More- Road Accident News: पलभर में मातम में बदली बच्चे के जन्म की खुशी
घायल जवानों को किया एयर लिफ्ट
शहीद होने वाले STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे हैं। घायल जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार शामिल हैं। इन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके बाद यहां से सभी को हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया जाएगा। शहीद भरत साहू रायपुर और सत्येर सिंह कांगे नारायणपुर के रहने वाले थे।
Read More- Ambani Wedding: सिर्फ एक खबर में जानिए अनंत राधिका की पूरी शादी की हाईलाइट्स
CG Viral News: महाराष्ट्र बार्डर पर 12 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है। वहीं, मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल महाराष्ट्र की C-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजूर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में हुई है।
CG Viral News: इस साल 150 नक्सली मारे गए
बुधवार को हुई मुठभेड़ के साथ ही छत्तीसगढ़ में जनवरी से अब तक सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। नारायणपुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में 136 माओवादी मारे गए, जबकि रायपुर संभाग के धमतरी जिले में दो अन्य माओवादी मारे गए।