Reporter- Kanchan Yadav
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का पत्रकारों से चर्चा के दौरान कई मुद्दों को लेकर बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने नए मंडल अध्यक्ष नियुक्ति के द्वारा मारपीट की घटना को लेकर कहा कि अभी तक पूरे प्रदेश में 30 से अधिक मंडलों में मारपीट की ,छीना झपटी की ,कॉलर पकड़ने की गाली गलौज करने की खबरें सामने आई है इसी डर के कारण भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में बैठक करने की साहस नहीं दिखा पा रही है। साथ ही उन्होंने महतारी वंदन योजना को लेकर कहां कि यह सिर्फ खानापूर्ति वाली कार्यवाही है महतारी वंदन में भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से भ्रष्टाचार कर रही है 45 लाख से अधिक महिलाओं के नाम पर, सनी लियोन तो सिर्फ एक नाम उजागर हुआ है। साथ उन्होंने राजधानी रायपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा जी के द्वारा कथा किए जाने को लेकर भी बड़ी बात कही है।
