
CG Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए और आखिरी चरण के लिए 50 ब्लॉक में वोटिंग हो रही है। 53 लाख से ज्यादा वोटर के लिए 11 हजार 430 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 26 लाख 37 हजार 306 पुरुष, 26 लाख 91 हजार महिला और 65 थर्ड जेंडर समुदाय के लोग हैं।
इतने पदों के लिए मतदान
30 हजार 990 पंच
3 हजार 802 सरपंच
1122 जनपद सदस्य
145 जिला पंचायत सदस्य
एक सरपंच प्रत्याशी की मौत
पंचायत चुनाव से पहले तमनार ब्लॉक के गारे पंचायत से सरपंच प्रत्याशी की मौत हो गई। मृतक चतुर सिंह सिदार पहले भी दो बार गारे पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन से वे बीमार चल रहे थे और निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जनप्रतिनिधि भी वोट डालने पहुंचे
पंचायत चुनाव में जनता के साथ जनप्रतिनिधि भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। मरवाही विधायक प्रणव मरपची ने गृह ग्राम ऐंठी में मतदान किया। वे इसी गांव से सरपंच भी रह चुके हैं। प्रणव ने कहा कि, सरपंच गांव के विकास और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण कड़ी होता है।
Read More:-Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
छत्तीसगढ़ में कितने जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 973, ग्राम पंचायत सरपंच के 11 हजार 671, वार्ड पंच के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए मतदान किया गया है।तीनों चरणों में 78 लाख 20 हजार 202 पुरुष मतदाता, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता और 194 अन्य मतदाता सहित कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता हैं।
CG Panchayat Election:- इन जगहों पर वोटिंग
बिलासपुर के…
विकासखंड कोटा और तखतपुर,
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखंड मरवाही,
मुंगेली के विकासखंड पथरिया,
जांजगीर-चांपा के विकासखंड बलौदा और पामगढ़,
सक्ती के विकासखंड सक्ती और डभरा,
कोरबा के विकासखंड कटघोरा और पाली,
रायगढ़ के विकासखंड तमनार,
लैलूंगा और घरघोड़ा,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखंड सारंगढ़,
सूरजपुर के विकासखंड ओड़गी और प्रतापपुर,
बलरामपुर के विकासखंड वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर,
सरगुजा के विकासखंड लुण्ड्रा और बतौली,
कोरिया के विकासखंड बैकुण्ठपुर,
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड भरतपुर,
जशपुर के विकासखंड फरसाबहार,
कांसाबेल और पत्थलगांव,
बलौदाबाजार के विकासखंड बलौदाबाजार और पलारी,
गरियाबंद के विकासखंड फिंगेश्वर और देवभोग,
महासमुंद के विकासखंड महासमुंद,
धमतरी के विकासखंड नगरी,
बेमेतरा के विकासखंड बेरला और साजा.
दुर्ग के विकासखंड धमधा,
बालोद के विकासखंड गुरूर और गुंडरदेही,
राजनांदगांव के विकासखंड डोंगरगढ़ और डोंगरगांव,
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के विकासखंड अंबागढ़-चौकी,
कोंडागांव के विकासखंड केशकाल और बड़ेराजपुर,
बस्तर के विकासखंड बास्तानार बकावण्ड और तोकापाल,
नारायणपुर के विकासखंड ओरछा.
उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखंड अंतागढ़
और कोयलीबेड़ा.दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के विकासखंड कुआकोंडा,
सुकमा के विकासखंड कोंटा,बीजापुर के विकासखंड भैरमगढ़
