पति-पत्नी के बीच विवाद बनी वजह

CG NEWS: रायपुर में एक महिला ने थाने के अंदर अपनी दो महीने की बच्ची के साथ खुद को आग लगा ली। इससे दोनों झुलस गए। घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है।
CG NEWS: थाने में महिला ने मासूम के साथ लगाई आग
महिला ने क्यों खुद और बच्ची की जान लेने की कोशिश की: तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि 22 साल की महिला का नाम नंदिनी सावरा है. उसके चार बच्चे हैं. पीड़ित महिला का पति नानकुन देवार कोई काम-धंधा नहीं करता है. जिसकी वजह से पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता है. मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद महिला थाने के सामने पहुंची और खुद और बच्ची को आग लगा लिया.
CG NEWS: पुलिस वालों ने बमुश्किल बचाई जान
महिला ने अपने पास मिट्टी तेल भी रखा हुआ था। उसने पुलिस थाने के गेट पर मिट्टी तेल शरीर पर छिड़क लिया फिर खुद को आग लगा दी। थाने के भीतर तैनात स्टाफ ने जब चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह फौरन बाहर दौड़कर आए
CG NEWS: दोनों गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
उन्होंने कपड़े से लपेटकर महिला के शरीर में लगी आग बुझाई। इसके अलावा बच्चे के शरीर में भी आग पकड़ ली थी उसे भी बुझाया गया। फिलहाल तिल्दा नेवरा सामुदायिक अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद दोनों को डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर कर दिया गया है।
CG NEWS: महिला के पति से पूछताछ
महिला 15-20 फीसदी झुलस गई है। वहीं बच्ची के पैरों के पास का निचला हिस्सा भी जल गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के पति नानकून देवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। इस मामले में पुलिस दोनों के बीच हुए विवाद को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।
