हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड की मिली जिम्मेदारी
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कद बढ़ाया गया है। उन्हें चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, अब इन राज्यों में तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए कोऑर्डिनेशन का काम एक्स डिप्टी सीएम करेंगे।
सिंहदेव को चार राज्यों की जिम्मेदारी
सिंहदेव को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है, जब उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
Read More- Teacher’s day: छत्तीसगढ़ के 55 शिक्षकों को राज्यपाल के हाथों सम्मान
CG News: हरियाणा और जम्मू कश्मीर कब होने चुनाव
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।हरियाणा की सभी 90 सीटों पर सिंगल फेज में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।
