बाल्टी भर-भरकर निकालते रहे लोग
असलियत सामने आई तो उड़ गए होश

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के गीदम में कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगा. इसे देख लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने बल्टी भर भर कर पेट्रोल निकाला, लेकिन जब असलियत पता चली तो लोगों के होश उड़ गए
CG News: कुएं से पानी की जगह निकाल पेट्रोल
दंतेवाड़ा जिले के गीदम में कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगे तो आश्चर्य ज़रूर होगा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के गीदम में भी ऐसा ही हुआ. यहां कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलना शुरू हो गया. लोगों ने इसे चमत्कार समझकर बाल्टी भर भरकर निकालना शुरू कर दिया. लेकिन जब असलियत पता जली तो यहां हड़कंप मच गया.
CG News: ये था मामला

दरअसल गीदम के बस स्टैंड के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप की टंकी से पेट्रोल लीकेज होता रहा. बुधवार की शाम को आसपास के लोगों के घरों के कुएं से पानी की जगह पेट्रोल निकलने लगा. लोगों ने बाल्टी भर निकालना भी शुरू कर दिया. लेकिन जैसे ही पता चला कि ये कोई चमत्कार नहीं पेट्रोल पंप टंकी लीक होने के कारण हो रहा है तो लोगों के होश उड़ गए. तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई.
CG News: पेट्रोल पंप बंद, कुएं का इलाका सील
प्रशासन ने तत्काल पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया। साथ ही जिस घर के कुएं में पेट्रोल मिला, उसके आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम, बिजली विभाग की टीम को भी उस पूरे इलाके में तैनात किया गया है।
