“निक्षय-निरामय अभियान” का शुभारंभ

CG NEWS: खबर छग की राजधानी रायपुर से हैं जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ में “निक्षय-निरामय अभियान” का शुभारंभ किया। यह अभियान 100 दिनों तक चलेगा जिसमें मलेरिया और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राइस मीलों का समाधान हो गया-सीएम

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ में बेहतर कार्य कर रहा है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में और प्रगति देखने को मिल सकती है। उन्होंने आगे बताया कि धान खरीदी के संबंध में राइस मिलों से बातचीत की गई है जिनकी मांगों का समाधान हो चुका है।साथ ही जल्द ही धान खरीदी से संबंधित कार्यों की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री के इस बयान से स्पष्ट है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य और कृषि दोनों क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
