ठेकेदार के सेप्टिक टैंक में मिला पत्रकार का शव

Cg News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव पुलिस ने बरामद किया है। 1 जनवरी 2025 को लापता हुए मुकेश चंद्राकर का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में बने सेप्टिक टैंक से 3 जनवरी को बरामद हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टैंक को तोड़कर शव को बाहर निकाला।
छोटे भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कराई थी दर्ज
Cg News: आपको बतादें की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बीजापुर पुलिस ने जांच शुरू की थी और मुकेश के छोटे भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। SP जीतेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे जिसके तहत 3 जनवरी को शव को बरामद किया गया।
मुख्यमंत्री ने एक्स कर जताया दुख:

Cg News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा मुकेश जी का निधन पत्रकारिता और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। इस अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशीलता मिले।
