
CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छुई मिट्टी निकालने गए दो लोग खदान धंस जाने से मलबे में दब गए, उन्हें जब तक बाहर निकाला गया, दोनों की मौत हो गई।
खदान धंसने से दो लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, हीरामन यादव और शिवा यादव अन्य साथियों के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर छुई मिट्टी निकालने पहुंचे थे। दोनों मिट्टी के टीले के नीचे सुंरगनुमा खदान के अंदर घुसे थे। दोनों अंदर छुई मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान ऊपर का हिस्सा गिर गया। दोनों मिट्टी के बड़े ढेर में दब गए।
CG NEWS: जबतक बाहर निकाल तब तक दोनों की हो चुकी थी मौत
हीरामन और शिवा यादव के साथ छुई मिट्टी निकालने गए अन्य युवकों ने शोर मचाया। सूचना पर लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ऊपर की मिट्टी हटाने का काम शुरू किया गया। जब तक मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया, दोनों की मौत हो गई थी।
CG NEWS: पुलिस ने पंचनाम किया तैयार
सूचना पर कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि जमदरा में जहां हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में लोग छुई मिट्टी निकालते हैं। मौसम साफ होने के बाद लोग रोज छुई मिट्टी निकाल रहे थे। इसके कारण नीचे सुरंग बन गई थी।