CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक नगरी रतनपुर महामाया मंदिर का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा.इसपर काम शुरु हो चुका है और इसकी योजना केंद्रीय एजेंसी बना रही है.
काशी उज्जैन की तर्ज पर महामाया मंदिर कॉरिडोर
बिलासपुर स्थित रतनपुर का महामाया मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन की तरह विकसित किया जाएगा. इसकी योजना केंद्रीय एजेंसी बना रही है. शुक्रवार को इसे लेकर अधिकारियों के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू ने एक बैठक की. साहू ने बताया कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा. इसको लेकर तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री को विस्तृत योजना के बारे में जानकारी दी.
Read More- MP Crime News: आष्टा में आउटसोर्स कर्मी ने की आत्महत्या
CG News: प्रोजेक्ट किया गया तैयार
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि रतनपुर में महामाया मंदिर कॉरिडोर भव्य बनाने सरकार प्रतिबद्ध है. अयोध्या, काशी और महाकाल में जिस तरह से विकास के काम हुए हैं उसी तरह 11वीं शताब्दी के महामाया मंदिर के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है. उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा लक्ष्य इस पवित्र स्थल को इस तरह से विकसित करना है कि इसके समृद्ध इतिहास का सम्मान हो और देश भर में इसकी छवि बढ़े.’एनबीसीसी ने महामाया मंदिर कॉरिडोर के लिए एक विकास योजना प्रस्तुत की. इस दौरान उन्होंने विकास योजना में ये प्रस्ताव दिए-
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
मंदिर के पास होंगी हाइटेक सुविधाएं
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में हम देश के धार्मिक स्थलों के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिनका ध्यान रखा गया है और तीर्थयात्रा और धार्मिक पर्यटन को आसान बनाने के लिए उनका विकास किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश भर में धार्मिक स्थलों का व्यापक विकास हुआ है.
