सुबह गश्त के लिए निकली थी जवानों की टीम
CG NEWS: छत्तीसगढ के बीजापुर में आईईडी विस्फोट से पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि आईईडी विस्फोट को नक्सलियों ने लगाया था.
IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार, 29 सितंबर को नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. फिलहाल सभी घायलों को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना तारेम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है.
CG NEWS: सर्चिंग पर निकले थे जवान
घटना तारेम पुलिस थाना क्षेत्र के तहत हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल इलाके में चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ शिविर से विस्फोटकों को हटाने के काम पर निकला था. आईईडी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने विस्फोटक से जुड़ा एक तार देखा.
