छग सरकार से विपक्ष का सवाल

CG NEWS: छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रही धान खरीदी को लेकर इन दिनों राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का रवैया किसानों के प्रति विरोधी है और वर्तमान में हो रही धान खरीदी में गंभीर खामियां हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रेसकॉन्फ्रेंस

CG NEWS: आपको बतादें कि कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर में धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने शिकायत की है कि उनका वेतन कई महीनों से नहीं मिला है और वे आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
CG NEWS: उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के बजाय केवल 117 रुपये की अतिरिक्त राशि केंद्र सरकार से जोड़कर कम राशि प्रदान कर रही है।
10 दिसंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन

CG NEWS: इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह धरना प्रदर्शन 10 दिसंबर को प्रदेशभर के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों पर होगा। दीपक बैज ने कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से किसानों के हक की आवाज उठाई जाएगी और सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
