1 लाख 80 हजार शिक्षक की कलमबंद काम बंद हड़ताल
वेतन विसंगति समेत 5 मांगों को लेकर प्रदर्शन
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 1 लाख 80 हजार शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, समयमान, पदोन्नति, पेंशन समेत अपनी मांगों को लेकर शिक्षक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
CG NEWS: सरकार के खिलाफ शिक्षकों का हल्लाबोल
छत्तीसगढ़ में लाखों शिक्षक ने कलम बंद काम हड़ताल पर चले गए है.सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले यह प्रदर्शन हो रहा है. मोर्चा के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे के मुताबिक 5 सूत्रीय मांगों को लेकर इससे पहले भी शिक्षक कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। मोदी की गारंटी के तहत जो वादे किए गए थे उन्हें पूरा करना चाहिए।
CG NEWS: मोदी की गारंटी पूरी करने की मांग
छत्तीसगढ़ के शिक्षकों की मांग है कि मोदी की जो गारंटी दी गई थी उन्हें पूरा किया जाए. शिक्षकों की माने तो प्रदेश में शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक के लगभग 30 हज़ार पद रिक्त पड़े हुए हैं. जिसमें सरकार के द्वारा आज तक कोई भी भर्ती नहीं हुई है. साथ ही उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह सरकारी सुविधाए भी नहीं दी जा रही.
CG NEWS: ये हैं 5 सूत्री मांगें
मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कर सभी एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए.
पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन का निर्धारण किया जाए.
पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए सभी शिक्षक को पुरानी पेंशन को निर्धारित किया जाए
हाईकोर्ट के मुताबिक सभी पात्र शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति समयमान का विभागीय आदेश जारी किया जाए.
शिक्षक और कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3% महंगाई भत्ता दिया जाए.
