10,000 करोड़ रुपये के बनाए जाएंगे इतने राष्ट्रीय राजमार्ग
CG News:छत्तीसगढ़ की साय सरकार के लिए केंद्र सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है.केंद्र ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 10 हजार करोड़ रुपये दिए है.इस पैसे से केशकाल घाट के फोरलेन चौड़ीकरण किया जाएगा साथ ही, धमतरी-जगदलपुर मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए भी स्वीकृति दे दी है
सीएम विष्णुदेव साय ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं के लिए 10,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ DPR तैयार की जाएगी.
CG News: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने साय सरकार के काम की सराहना
नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहले चरण का कार्य रिकॉर्ड 4 महीनों में पूरा होने पर हमारी सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह सराहना हमें और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है.
CG News: सीएम साय ने प्रदेशवासियों की तरफ से जताया आभार
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने राज्य के विकास और उन्नति के लिए इस महत्वपूर्ण योगदान को सुनिश्चित किया है.
