15 फरवरी को होगी मतगणना
CG News:छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है.आपकाे बता दें की नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा और वहीं ग्रामीण क्षेत्र के निकाय में तीन चरणों में मतदान होगा,आपकाे बतादें की 22 तारीख से प्रक्रिया शुरु होगी और उसी दिन से नॉमिनेशन फॉर्म की प्रक्रिया भी शुरु हाे जाएगी.जो 31जनवरी तक चलेगी.इसके बाद स्क्रूटनी और नाम वापसी के तारीख के बाद नामों की घोषणा होगी.11फरवरी को शहरी क्षेत्र में मतदान होगा औऱ 15 फरवरी को मतगणना होगी।
छत्तीसगढ़ में कुल 184 निकाय हैं
CG News:आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल 184 निकाय हैं.जिसमें 14 नगर निगम, 48 नगर पालिका परिषद और 122 नगर पंचायत है.नगर निगम के चुनाव EVM से और पंचायत चुनाव मतपेटी के माध्यम से होंगे.प्रदेश में नगरीय निकायों के अन्तर्गत 10 नगरपालिक निगम,49 नगरपालिका परिषद्,114 नगर पंचायतों में आम निर्वाचन और जिला दुर्ग एवं सुकमा के नगरीय निकायों के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए 05 वार्डों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा.
1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं

CG News:जानकारी के अनुसार साल 2019 की तुलना में इस बार 12 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं में वृद्धि हुई है.आपकाे बता दें की.मतदान के लिए आम निर्वाचन के लिए कुल मतदान केन्द्र 5,970 और उप निर्वाचन के लिए कुल 22 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं.जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं.
