पटाखे की तरह फूटे वायर, लोगों में मच गई भगदड़
CG NEWS:छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।आग से चर्च में दिवाली के पटाखों की तरह आवाजें और चिंगारियां निकल रही थी। आग लगते ही चारों तरफ भगदड़ मच गई.
चर्च में शार्ट सर्किट से लगी आग
जानकारी के अनुसार चर्च में राज्य स्तरीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रदेशभर से कई प्रतिभागी शाम को वहां पहुंचे थे। रात में कार्यक्रम के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। चर्च परिसर के दूसरे हिस्से में आग लगी थी, जहां से लाइटिंग के लिए कनेक्शन लिया गया था।
CG NEWS: बड़ा हादसा होने से टला
बिजली के तारों में स्पार्किंग इतनी तेज हो गई कि पटाखों जैसी आवाज गूंजने लगी। यह स्पार्किंग काफी देर तक जारी रही। इसके बाद चर्च के संचालकों ने इलेक्ट्रीशियन को बुलाया। इसे ठीक किया गया। चर्च के सदस्यों ने सूझबूझ से आग को विकराल रूप लेने से पहले ही काबू कर लिया, जिससे एक बड़ा हदसा टल गया।
