रायपुर नगर निगम में MoU
CG Metro Project: छत्तीसगढ़ में लाइट मेट्रो रास्ता साफ हो गया है। यह मेट्रो रशियन टेक्नोलॉजी से रायपुर से दुर्ग-भिलाई के बीच दौड़ लगाएगी। इसके लिए मॉस्को में आयोजित इंटरनेशल ट्रांसपोर्ट मीट में रायपुर निगम और रूस के बीच MoU हुआ है। महापौर एजाज ढेबर और रशिया ट्रासपोर्ट मिनिस्टर ने इस पर साइन किया है।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
रूस के एक्सपर्ट पहुंचेगे रायपुर
रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि जल्द ही रूस के एक्सपर्ट रायपुर पहुंचेगे। ज्वाइंट वेंचर में यह काम किया जाएगा। मेयर ने बताया कि पहले टीम रायपुर आएगी और शहर का निरीक्षण करेगी। साथ ही इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन को लेकर सुझाव देगी।मेयर एजाज ढेबर ने बताया रायपुर के स्काई-वॉक को भी रशिया की टीम देखेगी। अगर उसमें लाइट मेट्रो चलाई जा सकती है, इस पर भी विचार किया जाएगा। मेयर ने बताया कि चार बिन्दुओं के लेकर मॉस्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और मॉस्को के मेयर ने MoU में हस्ताक्षर किया है। यह रायपुर शहर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।
Read More- Mohan Yadav Meeting: ग्वालियर में “रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव”
CG Metro Project: रायपुर नगर निगम में MoU
लाइट मेट्रो को लेकर रायपुर नगर निगम और रुस के बीच एमओयू साइन हो गया है. मेयर ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि चार बिन्दुओं के लेकर मॉस्को के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और मॉस्को के मेयर ने MoU में हस्ताक्षर किया है। रायपुर में बेहतर ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम तैयार होगा।
CG Metro Project: 3 साल बाद मिली सफलता
मेयर एजाज ढेबर ने बताया कि साल 2022 से हम रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और रायपुर में लाइट मेट्रो को लेकर रशिया से संपर्क कर रहे थे। 2023 में भी जब ट्रांसपोर्टेशन समिट हुआ था तब भी मैं रशिया आया था। दो-तीन दिन में मास्को के ट्रासपोर्ट मिनिस्टर और यहां के मेयर को मेल किया करते थे। तीन साल बाद आज हमें सफलता मिली है।
मेट्रो में ये मिलेगी सुविधा
इसमें 8 बोगियां होती हैं। यह ट्रेन एलिवेटेड रूट पर चलती है। यानी ऊपर से नीचे की ओर लटकी हुई होती हैं। सड़कों पर पिलर लगाकर उस पर हल्की पटरियां बिछाई जाती हैं। ट्रेन में एक बार में 1 हजार से अधिक लोग बैठ पाते हैं, ट्रेन में AC, वाईफाई की सुविधा होती है।
