
CG Mahashivratri:- छत्तीसगढ़ मे महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। राजिम के त्रिवेणी संगम में शाही स्नान से पहले नागा साधुओं का डिप्टी सीएम विजय शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्वागत किया। यहां स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए तड़के से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.
CG Mahashivratri:- शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब
रायपुर के प्राचीन मंदिरों में से एक महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया है। यहां सुबह 4 बजे से भोलेनाथ के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरेश्वर महादेव चौक पर 21 फीट ऊंचा त्रिशूल लगेगा। मंदिर के बाहर लंबी कतार लगी है।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
भूतेश्वरनाथ मंदिर में भारी भीड़

CG Mahashivratri:- गरियाबंद स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है। सुबह से श्रद्धालु फूल अर्पित कर जलाभिषेक कर रहे हैं। भूतेश्वरनाथ प्राकृतिक स्वयंभू शिवलिंग है। इसकी ऊंचाई और गोलाई हर साल बढ़ रही है। वर्तमान में इसकी ऊंचाई 84 फीट और गोलाई 290 फीट है।
Read More:- विशेष वस्तुओं का महत्व और उनके दिव्य प्रभाव
महाशिवरात्रि का पावन पर्व: रुद्राभिषेक का महत्व और उसकी विधि
Rudrabhishek on Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर किन वस्तुओं से करना चाहिये भगवान शिव का रुद्राभिषेक जिनसे मिल सकता है जीवन मे सुख, सुविधाएं और बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद. महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक ऐसा दिन जब डामरुओं की नाद और हर हर महादेव के नारों से सारा ब्रह्माण्ड गूंज उठेगा, जब 12 दिशाओं मे सिर्फ शिव ही शिव दिखेंगे, जब सभी देवी देवता और मनुष्य भोलेनाथ की भक्ति मे लीन होंगे.
भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे प्रभावशाली उपाय(Rudrabhishek on Mahashivratri)
सनातन धर्म मे महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा के लिये…
सबसे बड़ा पर्व है..
क्योंकि पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव पहली बार शिवलिंग के रूप मे प्रकट हुऐ थे
और इसी शुभ दिन,,,
शिव – पार्वती का विवाह भी हुआ था.
शास्त्रों मे वर्णित है की महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने से शिव प्रसन होते हैं
बल्कि सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य जीवन का आशीर्वाद भी प्रदान करते हैं
और अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं.
