मां ने खुदकुशी की बताई चौकाने वाली वजह
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक छात्रा ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली छात्रा का शव 5वें दिन रायगढ़ में मिला है. लड़की के मां के मुताबिक छात्रा प्रेग्नेंट हो गई थी। और उसका बॉयफ्रेंड लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह परेशान थी।
CG CRIME: छात्रा ने नहर में कूदकर की खुदकुशी
लड़की ने पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में छलांग लगाई थी। नहर में पानी का बहाव तेज था। इस दौरान वहां मौजूद एक यातायात के सिपाही ने नहर में छलांग लगाकर उसे बचाने की कोशिश की थी, लेकिन बचा नहीं सका और लड़की की लाश बहकर रायगढ़ पहुंच गई।मां ने बेटी के कपड़ों को देखकर शव की पहचान की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
CG CRIME: बॉयफ्रेंड के साथ घर से गई थी छात्रा
मृतिका की मां के मुताबिक उनकी बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा थी। सोमवार की शाम वह एक लड़के के साथ निकली थी, जो उसका बॉयफ्रेंड था। उसके बाद वह घर वापस नहीं आई। उसे लगा वह सहेली के घर पर होगी और वापस आ जाएगी। मृतिका की मां आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत का कारण संतोष तिवारी है, जो उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बेटी प्रेग्नेंट भी हो गई थी, जिससे वह बेहद परेशान करता रहता था। युवक के प्रताड़ना के चलते ही बेटी ने जान दी है।
CG CRIME: बेटी को ब्लैकमेल करता था बॉयफ्रेंड
मृतिका की मां ने बताया कि वह एक सोशल वर्कर है और वह एनजीओ के माध्यम से संस्था में काम करती है। जब भी वह घर से बाहर रहती तो युवक घर आया करता था। अक्सर घर पर ही समय बिताया करता था। इसका विरोध करने पर भी युवक नहीं मानता था। उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था।
