CG CM SHAY: छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित प्रदेशभर में आज कई अहम गतिविधियां हो रही हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा कार्यक्रम है, वहीं देशभर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद शोक की लहर के बीच राजनीतिक दलों ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. इधर, गर्मी के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है.

CG CM SAI: मुख्यमंत्री साय का दौरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद वे जोरा इलाके में बने नवनिर्मित मॉल का उद्घाटन करेंगे. राजधानी की गतिविधियों के बाद वे जशपुर जिले के दौरे पर जाएंगे, जहां वे महाकुल यादव समाज के एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे.
श्री हरि अखंड संकीर्तन महायज्ञ में भी मुख्यमंत्री की उपस्थिति
CG CM SAI: जशपुर के बगीचा स्थित वृंदावन भवन में आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन महायज्ञ में भी मुख्यमंत्री की उपस्थिति रहेगी. शाम को वे रायपुर लौटकर निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे.
कैट प्रतिनिधिमंडल भुवनेश्वर के लिए रवाना
CG CM SAI: कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) का राष्ट्रीय सम्मेलन 25-26 अप्रैल को भुवनेश्वर में आयोजित हो रहा है. इसमें छत्तीसगढ़ से अमर पारवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रवाना हुआ है.
