नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन की सराहना
CG CM: दिल्ली में पीएम नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय को भरोसा दिलाया है कि वे राज्य के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सफल आपरेशन की सराहना भी की।
सीएम ने ऑपरेशन की दी जानकारी
सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी को नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर जानकारी दी। उन्होंने नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के नक्सल ऑपरेशन का जिक्र करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है।
CG CM: पीएम ने की साय के काम की सराहना
सीएम ने बताया कि राज्य में रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग मुख्यधारा से जुड़ सकें। पीएम मोदी ने इस सफलता की तारीफ करते हुए कहा कि इससे न केवल राज्य में शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास की राह भी आसान हो रही है।
CG CM:नक्सली गोली छोड़कर करें सरेंडर: सीएम साय
सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि नक्सली गोली की भाषा छोड़कर सरेंडर करें और विकास की मुख्यधारा से जुड़े। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर तेजी से किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। इसके साथ ही प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
