जान ले कौन कहां करेंगे झंडावंदन
CG CM Announcement: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कई सौगातों घोषणाएं कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर्स के साथ साय सरकार गौवंश-मवेशियों को सड़क हादसे से बचाने की योजना ला सकती है.इसके अलावा शासकीय विभागों को हाईटेक बनाने के लिए डिजिटल वर्क सिस्टम, कानून व्यवस्था में मजबूती लाने के लिए पुलिस से जुड़े कुछ नई व्यवस्थाएं, प्रदेश के किसानों-मजदूरों आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं की घोषणा सीएम विष्णुदेव कर सकते हैं।
Read More- Rakshabandhan at Mahakaleshwar: महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन की विशेष तैयारियां
DA की उम्मीद होगी पूरी
प्रदेश में लगभग 112 कर्मचारी संगठन है, जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रदेश के 4 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने सितंबर में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सीएम को पत्र लिखकर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है। आजादी के पर्व से कर्मचारी संगठन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि CM साय इससे जुड़ी कोई घोषणा मंच से करें।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग
CG CM Announcement: जाने कौन कहां करेंगा झंडावंदन
सीएम विष्णु देव साय-रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में परेड की सलामी लेंगे
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव
मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा
मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद
मंत्री केदार कश्यप दुर्ग
मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा
मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज
मंत्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय
सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद
सांसद विजय बघेल बालोद
सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान
सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर
सांसद रूप कुमारी चौधरी बेमेतरा
सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़
सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती
सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा
सांसद भोजराज नाग कांकेर
सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय
विधायक पुन्नू लाल मोहले मुंगेली
विधायक धरम लाल कौशिक गौरेला-पेड्र-मरवाही
विधायक अमर अग्रवाल कबीरधाम
विधायक अजय चंद्राकर धमतरी
विधायक भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर
विधायक विक्रम उसेंडी बीजापुर
विधायक राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
विधायक किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय
विधायक रेणुका सिंह कोरिया
विधायक लता उसेंडी कोंडागांव
